Daily Horoscope
✕

रेस 3 के सेट पर क्यों रो पड़ी जैकलीन फर्नांडीस

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (12:57 IST)
बैंकाक के वर्जिन जंगलों में रेस 3 के दूसरे शेड्युल की शूटिंग कर रही अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस शूट के आखिरी दिन भावुक हो गई। 
 
दूसरे शेड्यूल की समाप्ति के दौरान अभिनेत्री अपनी भावनाओं को रोकने में असमर्थ रही और सोशल मीडिया पर रेस 3 के सेट से निर्देशक रेमो डिसूजा का एक वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा,"मुझे रोना आ रहा है। मैं पैकअप नही करना चाहती।"


 
शूट के आखिरी दिन की एक झलक देते हुए जैकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,"@Kamera002 the magician is setting my last shot"
 
हाल ही में, अभिनेत्री ने मुम्बई में फ़िल्म के पहले शेड्यूल के दौरान गीत "अल्ला दुहाई है" को शूट किया था जिसमे फ़िल्म की सम्पूर्ण स्टारकास्ट शामिल थी, जिसके बाद जैकी ने बैंकाक का रुख किया और वहाँ फ़िल्म के लिए कई एक्शन सीन की शूटिंग की।


 
जैकलीन फर्नांडीज़ के पोल डांस से प्रभावित फ़िल्म के निर्माता "रेस 3" में भी पोल डांस शामिल करेंगे जिसके लिए हर कोई खासा उत्साहित है।
 
सिर्फ इतना ही नही, फ़िल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री को स्केचिंग पर भी हाथ आजमाते हुए देखा गया।
 
फ़िल्म "किक" की सफ़लता के बाद, रेमो डिसूजा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएगी।
 
सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित "रेस 3" 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख