sundarkand

अभिषेक ने शाहरुख खान को कहा एलियन

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (12:08 IST)
निर्देशक अभिषेक कपूर इस समय 'केदारनाथ' बना रहे हैं जिसमें सैफ-अमृता की बेटी सारा अली खान काम कर रही है। इस फिल्म के निर्माता से अभिषेक का विवाद हो गया था जिसके बाद शूटिंग रूक गई थी, लेकिन अब सब ठीक है और दूसरा शेड्यूल शुरू होने वाला है। 
 
केदारनाथ 21 दिसम्बर को प्रदर्शित हो रही है। इसी दिन शाहरुख खान की 'ज़ीरो' भी रिलीज होगी। ठीक एक सप्ताह बाद रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' का भी प्रदर्शन होगा। 
 
चूंकि 'केदारनाथ' में नामी सितारे नहीं हैं इसलिए निर्माता चाहते थे कि फिल्म को 21 दिसम्बर को रिलीज नहीं किया जाए, लेकिन अभिषेक तो अड़ गए। इस बात पर विवाद हुआ था। 


 
बहरहाल, अभिषेक अपनी फिल्म को लेकर बेहद आत्मविश्वास से भरे हैं। यह अच्छी बात भी है। लेकिन दूसरों की फिल्मों के बारे में कुछ भी बोलना ठीक नहीं कहा जा सकता। 
 
ज़ीरो का जब टीज़र जारी हुआ था तब अभिषेक ने यह कह कर शाहरुख और फिल्म का मजाक बनाया कि शाहरुख खान इसमें एलियन की तरह नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्म ज़ीरो से बेहतर है। 
 
इस वर्ष श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की भी फिल्म रिलीज हो रही है। सारा और जाह्नवी में एक तरह से मुकाबला है। इस पर भी अभिषेक ने कमेंट किया। उनके अनुसार 'दहक' का पोस्टर उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं आया। दहक जाह्नवी की फिल्म का नाम है जिसका निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। 
 
सिम्बा के बारे में उनका कहना है कि यह फिल्म समय पर बन कर रिलीज नहीं हो पाएगी क्योंकि अब तक शूटिंग शुरू नहीं हुई है। 
 
अब अभिषेक ऐसा क्यों कर रहे हैं, ये तो वही जाने, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों को वे नाराज कर चुके हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख