biodatamaker
✕

अजय देवगन करेंगे इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल... साथ में होंगे सुपरस्टार

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (11:35 IST)
1996 में निर्देशक शंकर ने कमल हासन, उर्मिला मातोंडकर और मनीषा कोईराल को लेकर 'इंडियन' फिल्म बनाई थी। यह एक स्वतंत्रता सेनानी की कहानी थी जो भ्रष्टाचार से लड़ता है। कमल हासन ने पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। 
 
खबर है कि शंकर 22 वर्ष पुरानी अपनी इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते हैं। अपनी इस फिल्म में अजय देवगन को पुलिस ऑफिस कर भूमिका सौंपना चाहते हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार शंकर और अजय ने इस बारे में बात की है और अजय उत्साहित हैं। फिल्म में कमल हासन भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आ सकते हैं। 
 
शंकर ने हाल ही में 2.0 निर्देशित की है जो 2018 में रिलीज होना है। 450 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म का फिलहाल वीएफएक्स का काम चल रहा है। 
 
शंकर इस समय फुर्सत में हैं और अपनी आगामी फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। इंडियन 2 बनाने का आइडिया अरसे से उनके दिमाग में है। माना जा रहा है कि अजय यह फिल्म करने के लिए तैयार हो जाएंगे। 

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख