Daily Horoscope
✕

मजदूर दिवस पर मजदूरी कर रही ये एक्ट्रेस

Updated: मंगलवार, 1 मई 2018 (18:44 IST)
आज यानी 1 मई को मजदूर दिवस है। ऐसे में एक बॉलीवुड सेलीब्रिटी सही मायनों में यह दिन मना रही हैं। यहां बात हो रही है आलिया भट्ट की। वे हाथ में फावड़ा लिए जमीन खोद रही हैं। 
 
यकीन नहीं हो रहा ना, लेकिन यह सच में हो रहा है। कुरता और जींस पहने, फावड़ा लिए आलिया भट्ट जमीन खोद कर मजदूर दिवस मना रही हैं। आलिया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। अगर अब भी आपको लग रहा है कि यह किसी फिल्म के सेट की तस्वीर है तो ऐसा नहीं है। 
 
दरअसल आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे खुदाई कर रही हैं। यह तस्वीर आमिर खान के पानी फाउंडेशन की है। इसी के अंतर्गत आलिया भी काम कर रही हैं। इस फोटो पर आलिया ने कैप्शन लिखा है 'एक असली मजदूर दिवस'। 
 
इस पिक्चर में उन्होंने पानी फाउंडेशन को टैग किया है। पानी फाउंडेशन एक एनजीओ है जो गरीब लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। आलिया की फिलहाल फिल्म 'राज़ी' रिलीज़ होने वाली है। वे अपनी फिल्म के प्रमोशन में भी लगी हैं। इसमें एक लड़की की असली कहानी है जो भारत से पाकिस्तान एक जासूस बनकर गई थीं। आलिया की फिल्म 'राज़ी' 11 मई को रिलीज़ होने वाली है। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख