Daily Horoscope
✕

राशि खन्ना ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की थी अरनमनई 4, बताई वजह

Updated: बुधवार, 19 जून 2024 (15:39 IST)
Raashii Khanna on Aranmanai 4: राशि खन्ना और तमन्ना भाटिया की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' ने बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा दिया था। यह कमाई के मामले में साल 2024 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। वहीं अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
 
एक्ट्रेस राशि खन्ना 'अरनमनई 4' की सफलता से उत्साहित हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्सेटाइल पावरहाउस एक्ट्रेस ने बिना किसी नरेशन या स्क्रिप्ट के भी फिल्म साइन की थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान, खन्ना ने कहा कि उन्हें डायरेक्टर सुंदर सी पर बहुत भरोसा था, जिन्हें वह 'हॉरर-कॉमेडी जॉनर का मास्टर' कहती थीं। उन्होंने फिल्म के सेट को "सबसे आसान सेट" भी बताया था। 
 
यंग पैन-इंडिया स्टार की फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर सूखा खत्म किया और खुद को 2024 की पहली हिट के रूप में दर्ज कराया। इस फिल्म ने राशि को तमिल इंडस्ट्री की गोल्डन गर्ल के रूप में स्थापित किया क्योंकि अरनमनई 4 के साथ उन्होंने लगातार तीसरी हिट दी। 
 
इससे पहले, राशि खन्ना की फिल्में 'थिरुचित्राम्बलम' और 'सरदार' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी, जो 2022 की शीर्ष हिट फिल्मों में से एक बन गई। फिल्म की सफलता के बारे में बात करते हुए, राशी ने पहले कहा था, 'यह दिखाता है कि हम अपनी फिल्मों को अपने कंधों पर कैरी और डिलीवर कर सकते हैं।'
 
वर्सेटाइल पावरहाउस एक्ट्रेस राशि खन्ना अब अपनी हिंदी फिल्मों 'द साबरमती रिपोर्ट' और 'लाखों में एक' की रिलीज का इंतजार कर रही है। उनके पास पाइपलाइन में तेलुगु फिल्म 'तेलुसु काडा' भी है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में आदर्श प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, बोले- ऐसा हीरो आज के दौर में जरूरी है

अमित शाह से मिले 'रामायण' के मेकर्स, रणबीर कपूर और साईं पल्लवी भी रहे मौजूद, फिल्म की सफलता पर मिली बधाई

गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा, 'रामायण' की ऐतिहासिक सफलता के लिए टेका मत्था

‘हनुमान अंश’ की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान, दो प्लेटफॉर्म पर 6 भाषाओं में देखें फिल्म

8 घंटे की शिफ्ट के कारण अक्षय कुमार को नहीं मिल रहीं फिल्में? एक्टर ने खोला बॉलीवुड का बड़ा राज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख