suvichar
✕

पुष्पा झुकेगा नहीं… लेकिन मास्क उतार देगा, एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन चेक

Updated: मंगलवार, 12 अगस्त 2025 (15:16 IST)
मुंबई एयरपोर्ट पर एक ऐसा सीन हुआ जिसे देख सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, "पुष्पा झुकेगा नहीं… लेकिन मास्क उतार देगा। 
 
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जो "पुष्पा: द राइज़" में अपने "झुकेगा नहीं" डायलॉग से करोड़ों दिल जीत चुके हैं, मुंबई एयरपोर्ट पर बड़े स्टाइल में पहुंचे। सनग्लास, मास्क, कैजुअल लुक… बस रेड कार्पेट की कमी थी।
 
लेकिन एयरपोर्ट की सिक्योरिटी चेक पर तैनात एक CISF जवान ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में रास्ता रोका। आवाज आई- “साहब, मास्क उतारिए!”
 
अल्लू भाई सोच रहे थे – “भाई, मैं ही हूं पुष्पा राज, पहचानो जरा।” लेकिन जवान नियमों से समझौता करने वालों में से नहीं थे। उन्होंने बिना किसी स्टारडम के असर में आए कहा- “नियम सबके लिए बराबर।”
 
फिर क्या था… पुष्पा राज भी बिना कोई अटिट्यूड दिखाए मास्क उतार देते हैं। चेहरा कन्फर्म होते ही चेकिंग पास।
 
वीडियो वायरल होते ही फैंस ने मीम फैक्ट्री खोल दी। किसी ने लिखा- "पुष्पा झुकेगा नहीं, लेकिन मास्क तो उतारेगा।" तो किसी ने कहा- "CISF जवान का डायलॉग- स्टार हो या सुपरस्टार, पहले पहचान पत्र।"
 
वैसे अल्लू अर्जुन इन दिनों "पुष्पा: द रूल" की शूटिंग में बिज़ी हैं, और इस एयरपोर्ट वाले सीन ने तो फिल्म का प्रमोशन फ्री में कर दिया।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख