सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Pushpa 2 The Rule trailer will be launched on November 17 at Gandhi Maidan Patna
Last Modified: गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (17:15 IST)

इंतजार खत्म, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 : द रूल का ट्रेलर पटना के गांधी मैदान में इस दिन होगा लॉन्च

Allu Arjun
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू एक बार फिर पुष्पाराज बनकर पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं। वहीं रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तरीख का खुलासा किया गया है। 
 
'पुष्पा 2 : द रूल' का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में लॉन्च होने वाला है। ये ग्रैंड इवेंट गांधी मैदान में गंगा किनारे शाम 5 बजे से शुरू होगा और इसे एक शानदार आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
 
ट्रेलर लॉन्च के लिए सिर्फ तीन दिन बाकी हैं, और पूरे शहर में जोश और उत्साह का माहौल बन चुका है। पुष्पा फ्रेंचाइजी के फैंस अगली कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और इस इवेंट से एक धमाकेदार सेलिब्रेशन की उम्मीद है। ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा, और स्टार पावर का बेहतरीन तालमेल होगा, और यह फैंस को पुष्पा 2 की अगली कड़ी का पहला नजारा देगा।
 
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए, माइथ्री मूवी मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तारीख और समय के साथ फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, गंगा तट पर सबसे बड़े इवेंट के लिए तैयार हो जाइए। 3 दिन बाकी हैं। 17 नवंबर को गांधी मैदान, पटना में शाम 5 बजे से ग्रैंड #Pushpa2TheRuleTrailer लॉन्च इवेंट होगा।
 
गांधी मैदान में होने वाला यह इवेंट बेहद भव्य होगा, जिसमें राज्य और देश भर से हजारों फैंस हिस्सा लेंगे। गांधी मैदान, जो अपनी ऐतिहासिक अहमियत और विशाल खुली जगह के लिए प्रसिद्ध है, इस सिनेमाई जश्न के लिए एक परफेक्ट बैकड्रॉप साबित होगा।
 
'पुष्पा 2 : द रूल' सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल द्वारा स्टारर है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार ने किया है और म्यूजिक टी सीरीज ने दिया है। फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
द साबरमती रिपोर्ट की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, इस दिन रिलीज हो रही फिल्म