suvichar
✕

अल्लू अर्जुन को पसंद नहीं बॉलीवुड शब्द, पुष्पा 2 की रिलीज के वक्त का बताया किस्सा

Updated: रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (15:44 IST)
अल्लू अर्जुन ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' की सक्सेस को एंजॉय दिखा रहे हैं। फिल्म ने हिंदी बेल्ट में भी जबरदस्त कमाई की है। फिल्म 'पुष्पा' के पहले पार्ट से ही अल्लू अर्जुन ने पैन इंडिया स्टार का दर्जा भी हासिल किया है। 
 
अब अल्लू अर्जुन ने 'बॉलीवुड' शब्द को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर का कहना है कि उन्हें 'बॉलीवुड' शब्द ही पसंद नहीं है। इसका यह मतलब नहीं है कि वह उत्तर भारत की फिल्म इंडस्ट्री से नफरत करते हैं। उन्हें 'बॉलीवुड' शब्द की जगह 'हिंदी सिनेमा' कहना पसंद है। 
 
एक इवेंट में अल्लू अर्जुन ने बताया कि पुष्पा 2 के साथ एक बड़ी फिल्म क्लैश होने वाली थी। इस वजह से उन्होंने बॉलीवुड के एक नामचीन डायरेक्टर से बात की थी। उनके एक कॉल पर हिंदी सिनेमा के इस डायरेक्टर ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट एडजस्ट कर ली थी, ताकि क्लैश ना हो।
 
अल्लू अर्जुन ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री से बहुत से लोगों का सपोर्ट मिला है। मुझे याद है कि एक बार जब मैंने बॉलीवुड से एक फिल्ममेकर को कॉल किया... हिंदी सिनेमा के फिल्ममेकर को.. मुझे बॉलीवुड शब्द पसंद नहीं है। तो हिंदी सिनेमा में मैंने किसी को कॉल किया और कहा कि आपोक भी 6 दिसंबर को रिलीज करना है। 
 
एक्टर ने आगे कहा, वह इसे लेकर बहुत फ्लेक्सिबल थे और उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल ली। मैंने उन्हें बाद में कॉल किया और उनका शुक्रिया अदा किया।  
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

एकता कपूर ने किया 'द डर्टी पिक्चर 2' का ऐलान, 15 साल बाद फिर पर्दे पर दिखेगी बोल्ड कहानी

किस वजह से हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख