dharma sangrah
✕

मशहूर पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का निधन

Updated: रविवार, 21 नवंबर 2021 (14:47 IST)
Photo - Twitter
मशहूर पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गरमीत बावा ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

 
गुरमीत बावा के निधन से संगीत और साहित्य जगत में शोक की लहर है। उनका पंजाबी लोक गायन में 45 सेकेंड की हेक का रिकॉर्ड था और उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान जीते थे। 
 
गुरमीत बावा आलम लोहार, जुगनी जैसे प्रसिद्ध गाने के लिए जानी जाती हैं। गुरमीत बावा दूरदर्शन पर गाना गाने वाली पहली पंजाबी भाषा की गायिका भी थीं। गुरमीत बावा ने पंजाबी लोक गायक किरपाल बावा से शादी की थी। दोनों की तीन बेटियां हैं।
 
गुरमीत बावा के निधन पर पंजाब के सीएम ने भी शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने ट्वीट किया, गुरमीत बावा जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। पंजाबी लोक संगीत में उनका योगदान अमिट है। मेरी सच्ची संवेदना, विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है।
 
गुरमीत बावा को अपनी गायिकी के लिए पंजाब भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि गायिका पुरस्कार, राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। गुरमीत बावा को 1991 में पंजाब सरकार ने केंद्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया था। वहीं पंजाब नाटक अकादमी से संगीत पुरस्कार दिया था।
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख