प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘मैट्रिक्स 4’ की शूटिंग के लिए जर्मनी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कैरी-ऐन मोस, कियानू रीव्स लीड रोल में नजर आएंगे। हाल में बर्लिन में इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हुई है जो कोरोना वायरस के कारण मार्च में रोक दी गई थी।
इसके अलावा, प्रियंका अभी राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ भी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने फिल्म से कुछ फोटोज शेयर की थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए लिखा था, ‘द व्हाइट टाइगर में मैं पिंकी का किरदार निभा रही हूं। यह अमेरिका की एक अप्रवासी की कहानी है। वह अपने पति के साथ भारत में है, जो बिजनेस के लिए घूम रहा है। और फिर कहानी बदल जाती है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे सबको बताने की जरूरत है। द व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’
यह फिल्म अरविन्द अडिगा के नॉवेल पर बनाई गई है। फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका दोनों जगह हुई है। फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं।