biodatamaker
✕

प्रियंका चोपड़ा ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं- सब साथ में बेहद मजबूत हैं...

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (17:07 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग ल़ड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में दान दिया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके इस कदम की तारीफ की थी और पीएम केयर्स फंड में दान देने पर शुक्रिया कहा था। 
 
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कोई चाहे अकेला या कोई संस्था दान कर रही हो, इस समय सभी का साथ होना ज्यादा जरूरी है, स्वस्थ इंडिया के लिए सब मिलकर आगे आए। प्रियंका चोपड़ा, अनिल कुंबले आपको धन्यवाद पीएम केयर्स फंड में दान के लिए।' 
 
पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें धन्यवाद कहा है। प्रियंका ने लिखा, 'आपका शुक्रिया श्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी। हम सब साथ में बेहद मजबूत हैं, मैं उन सभी को भी थैंक्स कहना चाहूंगी जो इस मुश्किल की घड़ी में आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं।'
 
पीएम केयर्स फंड के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने गूंज, यूनिसेफ और फीडिंग अमेरिका जैसी कई संस्थानो को दान दिया है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ यूएस में सेल्फ आइसोलेशन में हैं।
 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख