kundali milan
✕

निक जोनस संग फैमिली प्लानिंग को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज

Updated: शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (12:19 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्रियंका से अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछे जाते रहते हैं।

 
प्रियंका भी अपने तरीके से इनका जवाब देती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से निक संग फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किए गए। इस पर प्रियंका ने बताया कि वो और निक इसके बारे में क्या सोचते हैं और क्या उनकी मां को किसी दिन पोते या पोती की उम्मीद है? 
 
प्रियंका ने कहा कि बच्चे होना उनके फ्यूचर प्लान का बड़ा हिस्सा है लेकिन अभी उन्हें कोई जल्दी नहीं है। भगवान की कृपा से ऐसा होगा तब होगा। वह अपनी लाइफ को थोड़ा धीमे आगे बढ़ाना प्रिफर करेंगे। 
 
जब प्रियंका से पूछा गया कि वे खुद के बच्चे होने के बाद वर्क फ्रंट पर कम काम करेंगी। इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। ये आगे देखा जाएगा। एक्ट्रेस ने बताया कि वो बिजी होने के बावजूद 2022 अपने घर से दूर नहीं बिताना चाहेंगी।
 
प्रियंका ने कहा, मैं अपनी फैमिली लाइफ के लिए तरस रही हूं। मैं उन कामों को करने के लिए तरस रही हूं जो मैंने नहीं किया क्योंकि मैं अपने काम को लेकर इतना बिजी हूं। हमने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सीमाएं निर्धारित की है।
 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख