शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra reacts to claims that she broke lockdown rules in the uk
Written By
Last Modified: शनिवार, 9 जनवरी 2021 (11:59 IST)

प्रियंका चोपड़ा पर लगा लंदन में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, एक्ट्रेस ने दी यह सफाई

प्रियंका चोपड़ा पर लगा लंदन में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, एक्ट्रेस ने दी यह सफाई - priyanka chopra reacts to claims that she broke lockdown rules in the uk
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर पिछले दिनों खबरें आई थी कि उन्होंने एक सैलून में जाकर यूके में लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी थीं। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्हें पुलिस का सामना भी करना पड़ा।

 
अब प्रियंका चोपड़ा की टीम ने एक बयान जारी किया है और इस घटना पर सफाई दी है। प्रियंका चोपड़ा की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह अपनी आने वाली फिल्म के रोल के लिए हेयर कलर कराने के लिए पहुंची थीं। इसके लिए उन्होंने सरकारी नियमों के मुताबिक परमिशन भी ली थी और उन्होंने प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया था। पुलिस ने उन पर कोई जुर्माना नहीं किया है। 
 
ब्रिटेन में इस समय कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन का मामला काफी बढ़ चुका है, इसीलिए वहां की सरकार ने सैलून और स्पा जैसी चीजों को बंद करके रखा है। प्रियंका चोपड़ा इस समय लंदन में रहकर अपनी आने वाली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग कर रही है।
 
प्रियंका के प्रवक्ता ने बताया है कि सलून को केवल प्रॉडक्शन हाउस के लिए निजी तौर पर खोला गया था जिसमें सभी सरकारी गाइडलाइंस का पालन करना था। 
 
बता दें, प्रियंका अभी भी निक जोनस के साथ लंदन में ही रह रही हैं। इस फिल्म में निक सिर्फ एक कैमियो करेंगे जबकि प्रियंका के साथ फिल्म में सैम ह्यूगन, सेलिन डियोन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। 'टेक्स्ट फॉर यू' के अलावा प्रियंका चोपड़ा मैट्रिक्स 4, द व्हाइट टाइगर, We Can Be Heroes जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
 
ये भी पढ़ें
'एक लड़की भीगी भागी सी' के रीक्रिएटेड वर्जन में मधुबाला के रूप में नजर आएंगी उर्वशी रौटेला