गुरुवार, 6 नवंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, MET Gala
Written By

मेट गाला के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा का सेक्सी डिटेक्टिव लुक

प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपने बोल्ड और बिंदास  अंदाज से जलवा बिखेरा। प्रियंका ने फंड जुटाने के लिए आयोजित किए जाने वाले इस वार्षिक समारोह में राल्फ लॉरेन का ट्रेंच कोट पहनकर शानदार डेब्यू किया। इसमें हॉलीवुड के टॉप कलाकार शामिल हुए। 34 वर्षीय अभिनेत्री ने मेटल की बाली और टखने तक लेदर के हील्स वाले बूट पहनकर अपने सेक्सी डिटेक्टिव लुक में चार चांद लगा दिए। भारत की ओर से हॉलीवुड की पसंदीदा कलाकार माने जा रही प्रियंका के फैशन ने कई लोगों की तारीफें बटोरी।(भाषा)
ये भी पढ़ें
पहली बार देखा गया प्रियंका चोपड़ा का ऐसा मस्त-मस्त अंदाज