dharma sangrah
✕

प्रियंका चोपड़ा ने की अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मुलाकात

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (22:10 IST)
बॉलीवुड की दुनिया बहुत छोटी है और अक्सर दुश्मन आमने-सामने आ ही जाते हैं। ऐसा ही हुआ प्रियंका चोपड़ा के साथ। उनकी अपने एक्स बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा से कोई दुश्मनी तो नहीं है, लेकिन फिर भी वे आमने-सामने आने से बचते हैं, लेकिन सिद्धार्थ आनंद की एक पार्टी में दोनों की मुलाकात हो ही गई। 
 
उपस्थित लोग हैरत से देखने लगे, लेकिन प्रियंका और हरमन मैच्योर हो गए हैं और उन्होंने इस सिचुएशन को बहुत ही अच्छे तरीके से हैंडल किया। प्रियंका और हरमन ने हाय-हैलो किया, थोड़ी बात की और आगे बढ़ गए। 


 
गौरतलब है कि प्रियंका और हरमन का उस समय से रोमांस चल रहा था जब हरमन ने बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं ली थी। जब हरमन की पहली फिल्म 'लव स्टोरी 2050' को ऐन मौके पर करीना कपूर खान ने छोड़ दिया तो प्रियंका उस फिल्म को करने के लिए राजी हुईं। बाद में दोनों ने आशुतोष गोवारीकर के साथ 'व्हाटस योअर राशि' भी की। दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही और हरमन का करियर आगे नहीं बढ़ पाया। 
 
फिल्मों के फ्लॉप होने का असर दोनों की रिलेशनशिप पर भी पड़ा। कहा जाता है कि प्रियंका एक फ्लॉप हीरो से रिश्ता नहीं रखना चाहती थीं और दोनों की राहें अलग हो गईं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कभी मुंह नहीं खोला कि वे क्यों अलग हो गए। 


 
प्रियंका से अलग होने के बाद हरमन और बिपाशा में जम कर रोमांस चला। बताया जाता है कि बिपाशा से हरमन शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उनके पिता और फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा को बहू के रूप में बिपाशा पसंद नहीं थी। आखिरकार हरमन ने ‍अपने पिता को महत्व दिया और बिपाशा से अलग हो गए। 
 
पिछले दिनों हरमन उस समय चर्चा में आए जब उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वे बेहद मोटे नजर आ रहे थे। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख