Daily Horoscope
Sun, 1 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Soha Ali Khan, Baby Bump, Yoga

सोहा अली खान ने इस अंदाज में दिखाया बेबी बंब

सोहा अली खान
बेबी बंप दिखाना इन दिनों फैशन में हैं। लिसा हेडन और सेलिना जेटली ने तो जिस तरह से बेबी बंप दिखा कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था उससे लोग दंग रह गए। इन दिनों बॉलीवुड में ईशा देओल और सोहा अली खान प्रेगनेंट हैं और जल्दी ही खुशखबरी देने वाली हैं। फिलहाल वे गर्भवती होने का मजा ले रही हैं। ईशा जहां सैर-सपाटे में लगी रही वहीं सोहा भी पीछे नहीं रही। 
 
हाल ही में सोहा अली खान ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें वे अनोखे अंदाज में बेबी बंप का प्रदर्शन कर रही हैं। वे योगा कर रही हैं जिसकी वजह से बच्चे को जन्म देते समय उन्हें तकलीफ कम से कम हो। इस फोटो के साथ उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वे युद्ध के लिए तैयार हैं। वॉरियर पोज़, योगा फॉर लाइफ, एप्पल वॉच और फिटनेस गोल को हैशटैग के साथ लिखा है। 
 
सोहा और उनके पति कुणाल खेमू की यह पहली संतान है और दोनों बेहद उत्साहित हैं। करीना कपूर भी कुछ माह पहले ही मां बनी हैं और उन्होंने सोहा को कई उपयोगी टिप्स दी हैं। 
ये भी पढ़ें
जुड़वा 2 ट्रेलर रिव्यू