ramcharitmanas

'भारत' में सलमान खान की हीरोइन फाइनल

Updated: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (11:20 IST)
बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की अंतिम प्रदर्शित फिल्म थी 'जय गंगाजल' जो कि 2016 में प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद प्रियंका का ज्यादातर समय हॉलीवुड में बीता और बॉलीवुड को उन्होंने लगभग भूला ही दिया। 
 
पिछले कुछ महीनों से प्रियंका हिंदी फिल्म करना चाहती थीं और कई फिल्मों को लेकर उनके नाम की चर्चा हुई जिसमें सलमान खान की 'भारत' भी शामिल है। 
 
आखिरकार इसी फिल्म के लिए प्रियंका को चुना गया है। 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा कि प्रियंका का किरदार फिल्म की जान है। फिल्म में उनका रोल सलमान के बराबर होगा। वे किरदार में फिट हैं इसलिए उन्हें चुना गया है। 


 
प्रियंका वापसी के लिए उत्सुक थीं और वे ऐसी फिल्म करना चाहती थीं जिसमें उन्हें कुछ कर दिखाने का मौका मिले। सलमान की फिल्मों में हीरोइन के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता है, लेकिन 'भारत' के निर्देशक ने जब उन्हें आश्वासन दिया कि उनका रोल सलमान के बराबरी का है तो उन्होंने हां कह दी। 
 
प्रियंका और सलमान 'मुझसे शादी करोगी', 'सलाम-ए-इश्क' और गॉड तुस्सी ग्रेट हो कर चुके हैं। इसके बाद एक फिल्म को लेकर दोनों के बीच गलतफहमी हो गई और दोनों ने साथ में काम नहीं किया। सलमान को मनाने की कोशिश प्रियंका ने कई बार की, लेकिन वे नहीं माने। 
 
'भारत' को साइन करने के बाद प्रियंका ने कहा 'मैं सलमान और अली के साथ फिल्म करने को लेकर उत्साहित हूं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस बार क्या अलग करते हैं। सलमान के साथ मैंने पहले भी काम किया है और काफी सीखा है। 
 
अतुल अग्निहोत्री द्वारा निर्मित 'भारत' 2014 में रिलीज हुई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का हिंदी रिमेक है। 

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख