Hanuman Chalisa
✕

निक ने बढ़ाया था प्यार की शुरुआत में पहला कदम, किया था प्रियंका को यह मैसेज

Updated: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (11:17 IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में हुई रोका सेरेमनी के बाद हाल ही में अमेरिका में प्रियंका के ब्राइडल शॉवर की फोटो वायरल हो रही है। माना जा रहा है की दोनों इस साल के अंत तक शादी करने वाले हैं।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी और निक की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई यह बताया हैं। उन्होंने कहा कि निक ने ही इस लव स्टोरी में पहला कदम बढ़ाया था। उन्होंने मुझे मैसेज किया कि मुझे लगता है कि हमें एक-दूसरे से मिलना चाहिए, बात करनी चाहिए। इस तरह हमारी बातचीत आगे बढ़ी।
 
प्रियंका ने यह भी बताया कि क्यों वह निक संग शादी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे शख्स को अपना लाइफ पार्टनर चुनना चाहती हूं, जो मेरी इज्जत करें। मेरा ये मतलब नहीं है कि वह मेरे लिए कॉफी बनाए। लेकिन वह मेरे द्वारा जिंदगी भर की गई मेहनत को समझे। वह मेरी अचीवमेंट्स की इज्जत करें।
 
उन्होंने कहा कि मुझे अपने पार्टनर में ये सब चीजें मिली, इसलिए मैं निक संग शादी कर रही हूं। प्रियंका ने बताया कि निक बहुत शर्मीले हैं और प्रियंका से जब उनकी मुलाकात हुई तो वो उनको भा गए। 
 
हाल ही में प्रियंका की ब्राइडल शॉवर पार्टी में उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। इस पार्टी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और उनकी होने वाली सास ने भी जमकर डांस किया।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख