Hanuman Chalisa

बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ ऐसे शुरू हुआ प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे सेलीब्रेशन

आखिरकार सभी की फेवरेट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन आ ही गया। जी हां, आज यानी 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा का 36वां जन्मदिन है। फैंस कब से उनके जन्मदिन का इंतज़ार कर रहे थे। इंटरनेशनल सेलीब्रिटी प्रियंका की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आज बधाईयों का ढेर है। लेकिन प्रियंका तो कहीं और ही गायब हैं। 
 
कुछ दिनों पहले ही खबर थी कि प्रियंका अपना जन्मदिन इस वर्ष अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ सेलीब्रेट करने वाली हैं। इसके लिए निक ने बहुत पहले से ही प्लानिंग और बुकिंग्स कर रखी थी। हालांकि फैंस को अब तक उस जगह का नाम नहीं पता चल पाया है जहां प्रियंका और निक साथ हैं। लेकिन प्रियंका ने यह तो बता दिया है कि उनका बर्थडे शुरू हो चुका है और शानदार शुरुआत के साथ वे बहुत एंजॉय कर रही हैं। 
 
प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे की शुरुआत होते पिक्चर शेयर किया है। उन्होंने एक डेज़र्ट डिश का पिक्चर शेयर करते हुए लिखा है और यह शुरू हो गया..। इस डेज़र्ट डिश पर चॉकलेट से हैप्पी बर्थडे प्रियंका लिखा हुआ है। अब सेलीब्रेशन किसने शुरू किया है और प्रियंका को यह केक गिफ्ट करने वाला शख्स कौन है यह तो उन्होंने नहीं बताया है। लेकिन जायज सी बात है इन सब के पीछे निक का ही हाथ है। 


हालांकि निक ने सोशल मीडिया पर अब तक प्रियंका के लिए कोई पोस्ट नहीं डाला है। प्रियंका और निक एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाते ही रहते हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि निक बेहतरीन तरीके से अपनी क्युट गर्लफ्रेंड को विश करेंगे। फैंस को इंतज़ार है कि निक कैसे प्रियंका को विश करते हैं। 

खबर के मुताबिक प्रियंका फिलहाल निक के साथ ही बाहर देश अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने पहुंची हुई हैं। वे फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं जिसमें उनके साथ सलमान खान और दिशा पाटनी भी हैं। अली अब्बास ज़फर की इस फिल्म से प्रियंका ने दो दिनों की छुट्टी ली है। हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा। 

Show comments

Moana Preview: मोआना की कहानी से निकला हर लड़की के लिए बड़ा संदेश

धमाल 4: हंसी के रोलरकोस्टर की वापसी!

'लव लॉटरी' में कौन है कातिल? अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की मर्डर मिस्ट्री-कोर्टरूम ड्रामा

CBFC की मंजूरी का इंतजार कर रही 'द इंडिया स्टोरी', क्या 'सतलुज' विवाद का पड़ेगा असर?

'फितूर' में दिखेगा को-एड कॉलेज में कदम रखने वाली लड़कियों का भावनात्मक सफर, सौम्या के रोल में छाएंगी देबचंद्रिमा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख