dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार ने छोड़ी रोहित शेट्टी की फिल्म

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (15:54 IST)
प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार को लेकर हेराफेरी, गरम मसाला, दे दना दन, खट्टा मीठा, भूलभुलैया जैसी कुछ फिल्में बनाईं जिनमें से अधिकांश हिट रहीं। 
 
प्रियन और अक्षय की जोड़ी को सफल माना गया। इन दोनों की कॉमेडी फिल्मों का दर्शकों को इंतजार रहता था। प्रियदर्शन की निजी जिंदगी में कुछ परेशानियां आ गई थीं और उन्होंने हिंदी फिल्मों से ब्रेक ले लिया। 
 
प्रियदर्शन की फिल्म मेकिंग स्टाइल के रोहित शेट्टी कायल हैं। रोहित भी कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। रोहित ने प्रियदर्शन को हिंदी फिल्मों में वापस लाने की कोशिश की। बमुश्किल प्रियदर्शन माने। 
 
रोहित शेट्टी बन गए प्रोड्यूसर और उन्होंने अक्षय कुमार को प्रियदर्शन की फिल्म करने के लिए राजी कर लिया। हीरोइन के रूप में कैटरीना कैफ को भी चुन लिया गया। 
 
फिल्म उद्योग में इसको लेकर हलचर मच गई, लेकिन यह फिल्म आगे ही नहीं बढ़ पाई। प्रियदर्शन यह फिल्म टाइम पर शुरू नहीं कर पाए और अक्षय कुमार ने दूसरी फिल्में साइन कर ली। 
 
इस फिल्म के बारे में खबर यह है कि यह बंद हो गई है। अक्षय कुमार इस फिल्म से अलग हो गए और रोहित ने फिल्म बंद कर दी। 
 
संभव है कि जब प्रियदर्शन हिंदी फिल्म में वापसी करें तब शायद वे इसी फिल्म को चुने। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख