dharma sangrah
✕

अमृता सिंह की फटकार के बाद फिर शुरू होगी केदारनाथ की शूटिंग

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (15:07 IST)
हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म 'केदारनाथ' के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर के बीच मतभेद के कारण फिल्म की शूटिंग रुक गई है। यह सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म होगी। शूटिंग रुकने की वजह से अमृता सिंह भी डायरेक्टर अभिषेक कपूर पर भड़क गई थीं। 
 
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म के निर्माता कृअर्ज एंटरटेन्मेंट और टी-सीरीज़ निर्देशक अभिषेक कपूर से कई वजहों से नाराज़ थे और फिल्म से अलग हो गए। 
 
अभिषेक ने फिल्म को अकेले आगे बढ़ाने का फैसला लिया, लेकिन अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म को इस मुश्किल में देख अमृता सिंह निर्देशक से लड़ ली थीं। शूटिंग रुक गई थी, लेकिन अब खबर है कि सब ठीक हो गया है और फिल्म फिर शुरू होने वाली है। 
 
अभिषेक कपूर और कृअर्ज की प्रेरणा अरोड़ा के बीच सुलह हो गई है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही दोबारा शुरू होगी। इससे सारा अली खान बहुत खुश हैं। हालांकि सारा को कई फिल्मों के ऑफर्स आ रहे हैं और उन्होंने कई फिल्में साइन भी की हैं। वे जल्द ही बड़े परदे पर नज़र आएंगी। 

Show comments

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

‘हनुमान अंश’ की करोड़ों की कमाई के बाद छिड़ी जंग, फिल्म के अधिकारों पर आमने-सामने आए मेकर्स

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख