suvichar

'सालार 2' की शूटिंग से पहले प्रशांत नील करेंगे 'केजीएफ चैप्टर 3' पर काम शुरू!

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2023 (16:40 IST)
kgf chapter 3: साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'सालार : पार्ट 1 - सीज़फायर' के एक्शन पैक्ड टीजर के बाद फिल्म को लेकर बढ़ती प्रत्याशा के बीच जहां दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है, वहीं हम फैंस के लिए केजीएफ चैप्टर 3 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट लेकर आए हैं।
 
दरअसल सालार सबसे बड़े एक्शन निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म हैं, जो केजीएफ चैप्टर 1 और 2 जैसी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पीछे भी रहें है। ऐसे में लोगों की नजर केजीएफ चैप्टर 3 पर भी है, और जिसकी झलकियां सामने आई हैं जिसे होम्बले फिल्म्स ने इस फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट यानी केजीएफ चैप्टर 2 की पहली एनीवर्सरी के मौके पर जारी किया है। 
 
इससे वास्तव में यह जानने की उत्सुकता बढ़ाई है कि निर्देशक प्रशांत नील 'केजीएफ चैप्टर 3' पर कब काम शुरू करने जा रहे हैं और अब सुनने में आया है कि निर्देशक सालार 2 की शूटिंग शुरू करने से पहले फिल्म को जल्द ही फ्लोर पर लाएंगे।
 
केजीएफ फ्रेंचाइजी और सालार: पार्ट 1- सीजफायर जैसी फिल्मों से प्रशांत नील की एक्शन दुनिया कितनी बड़ी है, इस बात से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है। निर्देशक ने असल मायनों में एक नया केजीएफ यूनिवर्स बनाया है जो एंटरटनेमेंट जगत में सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में उभर रहा है। साथ ही जैसा कि सालार: पार्ट 1 - सीजफायर को लेकर फिलहाल लोगों के बीच चर्चा तेज है, हमें फिल्म में केजीएफ 3 के बारे में भी हिंट मिल सकते हैं।
 
इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, "प्रशांत नील सालार 2 की शूटिंग शुरू करने से पहले जल्द ही केजीएफ चैप्टर 3 पर काम शुरू करेंगे। निर्देशक जल्द ही केजीएफ चैप्टर 3 को समय देना शुरू करेंगे और फिल्म को जल्द ही फ्लोर पर ले जाएंगे।"
 
प्रशांत नील ने वास्तव में एक नया यूनिवर्स बनाया है। एक के बाद एक निर्देशक एक्शन से भरपूर मनोरंजन फिल्में दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। इसने वास्तव में सभी को निर्देशक से अगले बड़े प्रोजेक्ट के बारे में अधिक अपडेट जानने के लिए उत्सुक  कर दिया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख