Daily Horoscope
✕

आश्रम 2 विवाद : प्रकाश झा ने दिया करणी सेना को जवाब, बोले- फैसला लेने का अधिकार दर्शकों पर छोड़ देना चाहिए

Updated: शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (16:58 IST)
प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' के दूसरे पार्ट चैप्टर 2 द डार्क साइड को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कई हिंदू संगठनों ने इस वेब सीरीज पर हिंदू धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया है। वहीं करणी सेना ने तो सीरीज के दूसरे सीजन को बैन करने तक की मांग कर डाली है।

 
विरोध झेल रही आश्रम के निर्देशक प्रकाश झा ने अब इस बारे में अपनी बात रखी है। सीरीज पर हो रहे विवाद को लेकर प्रकाश झा ने कहा कि दर्शक ही इस तरह की बातों का सही निर्णायक होता है। करणी सेना की मांगों पर फैसला सुनाने वाला मैं कौन होता हूं? हमारी सीरीज के फर्स्ट पार्ट पर 400 मिलियन से अधिक व्यूज हैं।

प्रकाश झा ने कहा, मुझे लगता है कि फिल्म की नेगेटिव इमेज के बारे में फैसला लेने का अधिकार हमें दर्शकों पर छोड़ देना चाहिए। क्या हम ये सब उन पर छोड़ सकते हैं? 
 
(Photo : Instagram/MX Player)
बता दें कि करणी सेना ने इस वेब सीरीज पर हिंदू धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया था। करणी सेना का कहना है कि इस सीरीज के जरिए हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा है। यह हिंदू धर्म की नेगेटिव इमेज दिखाती है और इससे आगे आने वाली पीढ़ियों पर असर होगा। 
 
आश्रम वेब सीरीज एक ढोंगी बाबा पर बेस्ड है, जो अपने आश्रम में साफ-सुथरी छवि की आड़ में गलत काम को अंजाम देता है। ढोंगी बाबा का किरदार बॉबी देओल निभा रहे हैं। सीरीज में बॉबी देओल के अलावा चंदन रॉय, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका और अध्ययन सुमन भी काम कर रहे हैं। 
 

Show comments

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख