Hanuman Chalisa
✕

प्रभास जल्द बनेंगे दूल्हा, एक्टर की चाची ने दिया हिंट!

Updated: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (14:19 IST)
Prabhas Wedding: साउथ सुपरस्टार प्रभास मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। प्रभास का नाम यूं तो कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका हैं, लेकिन वह 43 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं। वहीं अब प्रभास की शादी को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो एक्टर की चाची श्यामला देवी ने शेयर किया है।
 
कहा जा रहा है कि प्रभास फिल्म 'सालार' की रिलीज के बाद शादी कर लेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान जब प्रभास की चाची से एक्टर की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, दुर्गा मां का हम पर आशीर्वाद है। ईश्वर हम सभी का अच्छे से ख्याल रखेगा। 
 
उन्होंने कहा, प्रभास की शादी जरूर होगी और जल्द ही होगी। हम आप सभी को शादी के लिए आमंत्रित करेंगे और इसका जश्न मनाएंगे।
 
हालांकि प्रभास की चाची ने यह रिवील नहीं किया कि एक्टर की दुल्हनिया कौन होगीं। वैसे प्रभास का नाम साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन से कई बार जोड़ा जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रभास लव मैरिज करते हैं या अरेंज मैरिज।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास की फिल्म 'सालार' इस साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा वह 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख