dharma sangrah

फिल्म Salaar में डबल रोल निभा सकते हैं Prabhas

Updated: बुधवार, 12 मई 2021 (11:29 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म 'सालार' भी है। यह फिल्म अगले साल 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में प्रभास डबल रोल में नजर आने वाले हैं।

 
खबर है कि 'सालार' में प्रभास डबल रोल करते दिखेंगे। इससे पहले उन्हें 'बाहुबली' में दोहरी भूमिका में देखा गया था और अब 'सालार' से दर्शकों को दोबारा मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है। प्रभास ने पिछले साल इस फिल्म की घोषणा करते हुए कहा था, मैं हमेशा से प्रशांत नील के निर्देशन में एक अभिनेता बनकर काम करना चाहता था। मुझे नहीं लगता कि एक अभिनेता के रूप में मुझे उनके साथ काम करने का इससे बढ़िया मौका मिलेगा।
 
उन्होंने कहा, यह एक बहुत शानदार फिल्म है और इसमें मेरा किरदार बेहद हिंसक है। यह कुछ ऐसा है, जो मैंने इससे पहले कभी नहीं किया। मेरा खूंखार रूप देख दर्शक हैरान रह जाएंगे।
 
कन्नड़ फिल्म 'सालार' का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का निर्देशन किया था। इस बिग बजट की फिल्म के निर्माता विजय किरागंदुर हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री श्रुति हासन लीड एक्ट्रेस की भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनेत्री राम्या कृष्णन 'सालार' में प्रभास की बड़ी बहन की भूमिका निभा सकती हैं।
 
इस फिल्म को हिन्दी, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी डब किया जाएगा। प्रभास जल्द ही फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रभास लंबे समय बाद किसी रोमांटिक रोल में नजर आएंगे। 
 
इसके अलावा प्रभास फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। प्रभास निर्देशक नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म और 'रैम्बो' के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे। वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में भी कैटरीना कैफ के साथ नजर आ सकते हैं।
 

Show comments

यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान तय: जानें 26 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म के क्रेज की 5 बड़ी वजहें

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख