sundarkand
✕

‘आदिपुरुष’ और नाग अश्विन की फिल्म से पहले ‘सालार’ पूरी करेंगे प्रभास, अगले साल जनवरी में शुरू होगी शूटिंग

Updated: गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (17:33 IST)
सुपरस्टार प्रभास के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। प्रभास इन दिनों ‘राधे श्याम’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह ओम राउत के साथ ‘आदिपुरुष’ और नाग अश्विन की फिल्म भी कर रहे हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों से चर्चा थी कि प्रभास साउथ ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ’ के डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। इस खबर पर मुहर तब लगी, जब ‘साहो’ एक्टर ने खुद बुधवार को सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एलान किया। उन्होंने बताया कि वो प्रशांत नील की फिल्म ‘सालार’ में नजर आएंगे। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

खबरों की मानें तो प्रभास ‘आदिपुरुष’ और नाग अश्विन की फिल्म को शुरू करने से पहले ही प्रशांत नील के प्रोजेक्ट को पूरा कर देंगे। अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। मेकर्स मई में फिल्म को पूरी करने की योजना बना रहे हैं।

प्रभास के शूटिंग शेड्यूल को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। प्रभास एकमात्र ऐसे पैन-इंडिया स्टार हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान तीन से अधिक फिल्में साइन की हैं।

प्रभास ने बुधवार को सालार का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘आज मैंने सालार की दुनिया में कदम रख दिया है। शूटिंग जनवरी 2021 से शुरू होने जा रही है।’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)



‘राधे श्याम’ में प्रभास के अपॉजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। वहीं, ओम राउत की मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ एक माइथोलॉजिकल फिल्म है। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 में रिलीज़ होगी। फिल्म में प्रभास, राम और सैफ अली खान, रावण के रोल में दिखेंगे। वहीं, कृति सेनन के सीता का किरदार निभाने की चर्चा है। नाग अश्विन की फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख