dharma sangrah
✕

ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने शेयर की 'सालार : पार्ट 1 - सीजफायर' के बिहाइंड द सीन की झलक

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (16:24 IST)
Salaar Part 1 Ceasefire: होम्बले फिल्म्स की 'सालार पार्ट 1 : सीजफायर' यकीनन इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। टीजर के रिलीज़ होने और बड़े पैमाने पर पोस्टरों के वायरल होने के बाद, प्रशंसक और दर्शक फिल्म के ट्रेलर के सामने आने का इंतज़ार कर रहे थे। 
 
ऐसे में अब होम्बले फिल्म्स प्रभास स्टारर अपनी फिल्म का बहुप्रतीक्षित एक्शन से भरपूर ट्रेलर लॉन्च करने के लिए एकदम तैयार है। फिल्म का ट्रेलर कल शाम यानी 1 दिसंबर को शाम 7:19 बजे होम्बले फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर डिजिटल रूप से जारी किया जाएगा, जो यकीनन सालार फैंस के लिए एक्साइटिंग खबर है।
 
इस एक्शन एंटरटेनर के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च से पहले होम्बले फिल्म्स ने फिल्म से एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर की है, जिसमें फिल्म निर्माता प्रशांत नील और पैन इंडिया स्टार प्रभास को सालार: पार्ट 1 सीजफायर के सेट पर देखा जा सकता है।
 
इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'इसे कैप्शन दें। बेस्ट 5 कैप्शन को आपके नजदीकी थिएटर में FDFS टिकट और विशेष #SalaarMerchandise मिलेगा। #SalaarCeaseFire ट्रेलर कल शाम 7:19 बजे रिलीज होगा।' 
 
खैर, एक्शन एंटरटेनर की एक झलक पाने का लंबा इंतजार आज खत्म हो रहा है। हर किसी में उत्साह तेज है क्योंकि लोग केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील और बाहुबली स्टार प्रभास की जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित हैं। टीज़र को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के साथ, होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित 'सालार : पार्ट 1 सीजफायर' का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में आएगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

करोड़ों कमाने वाली अदा शर्मा के घर में नहीं है बेड, बताया क्यों पसंद है जमीन पर सोना?

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

'किस का किस्सा' में अपनी रियल लाइफ पार्टनर वंदना जोशी के साथ दिखेंगे प्रियंशु पैनयुली, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख