Daily Horoscope
✕

प्रभास की 'सालार' की दुनियाभर में दिखी धूम, रिलीज से पहले बनाया यह रिकॉर्ड

Updated: मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (14:19 IST)
film Salaar creates record: सुपरस्टार प्रभास स्टारर अपकमिंग पैन इंडिया 'सालार : पार्ट 1 सीजफायर' यकीनन भारत से आने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल में रिलीज हुए धमाकेदार टीजर लॉन्च के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों और फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना और बढ़ गई है। ऐसे में अब सभी बस फिल्म के सिनेमाघरों में लगने का इंतजार कर रहें है।
 
फिल्म 'सालार' लगातार सुर्खियों में भी है, और फिल्म को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट की माने तो फिल्म ने एक नया बेंचमार्क सेट किया है और नॉर्थ अमेरिका में 1979 से ज्यादा जगहों और 5,000 से अधिक विदेशी लोकेशन्स में पहली बार स्क्रीनिंग हासिल की है।
 
इसके साथ ही 'सालार : पार्ट 1 - सीजफायर' ने रिलीज से काफी पहले ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराना शुरू कर दिया है। मुश्किलों को पार करते हुए और नए बेंचमार्क सेट करते हुए, यह फिल्म 27 सितंबर 2023 को यूएसए में रिलीज होगी, जो पहले कभी किसी भारतीय फिल्म के साथ नहीं हुआ है। कह सकते है यह सब फिल्म को लेकर हो रही जबरदस्त चर्चा का ही नतीजा है कि फिल्म को विदेशों में बड़े पैमाने पर रिलीज मिल रही है। यह वास्तव में दर्शाता है कि दुनिया भर के डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म पर पूरा भरोसा है।
 
ऐसे में बड़ी ग्लोबल रिलीज फिल्म की मांग और विदेशी बाजार में चर्चा को दर्शाता है, जो वास्तव में फिल्म की ग्लोबल पहुंच का फायदा उठाता है। इस खबर की घोषणा प्रत्यंगिरा सिनेमाज द्वारा की गई, जो बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म की ओवरसीज रिलीज को देख रहा है। 
 
डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अपने सोशल मीडिया पर कैप्शन दिया, हमारी तरफ से बॉक्स ऑफिस बुलडोजर को ग्रैंड सैल्यूट... उस आदमी के जन्मदिन साल को उन जगहों के साथ चिह्नित करते हुए जिन्हें हम नॉर्थ अमेरिका में रिलीज़ कर रहे हैं। प्रभास 1979 लोकेशन्स - किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ऑल टाइम रिकॉर्ड रिलीज़।
 
सालार: पार्ट 1 - सीज़फ़ायर को प्रमुख प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स द्वारा काफी बड़े बजट में बनाया गया है और इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया हैं। फिल्म में पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हैं, जबकि श्रुति हसन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ये बहुप्रतीक्षित फिल्म 28 सितंबर, 2023 को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी सहित 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख