Hanuman Chalisa

'आदिपुरुष' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Updated: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (11:46 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का फैंस काफी लंबे वक्त से इंतजार कररहे हैं। फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आने वाले हैं। ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं।

 
वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज ‍कर दिया है। पोस्टर में प्रभास राम की भूमिका में धनुष पकड़े नजर आ रहे हैं। वह जमीन पर अपने पैर टिकाए आसमना की ओर धनुष-बाण लिए निशाना साध रहे हैं। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा, 'आरंभ। अयोध्या की सरयू नदी के तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमारे साथ जुड़ें। हमारी फिल्म आदिपुरुष के पहले पोस्टर और टीजर का अनावरण 2 अक्टूबर को शाम 7:11 बजे अयोध्या में हमारे साथ करें। फिल्म 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और थ्रीD में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
 
आदिपुरुष रामायण से प्रेरित एक पौराणिक फिल्म है। फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभाएंगे। वहीं, सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आएंगे। जबकि कृति सेनन सीता के चरित्र को निभाएंगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
Edited by : Ankit Piplodiya

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख