biodatamaker
✕

पंजाबी फिल्म कर लूंगा, लेकिन बाहुबली नहीं करूंगा

Updated: शनिवार, 6 जनवरी 2018 (15:51 IST)
टॉलीवुड सुपरस्टार प्रभास 'बाहुबली' के बाद अब फिर त्रिभाषी फिल्म 'साहो' कर रहे हैं। उन्हें बाहुबली से जबर्दस्त सक्सेस मिली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बाहुबली से जुड़ी बातें की। प्रभास ने यह भी कहा कि अब वे दोबारा बाहुबली में काम नहीं करेंगे। 
 
प्रभास से पूछा गया कि क्या वे अब बाहुबली 3 में काम करने के लिए तैयार हैं? तब प्रभास ने इसके लिए मना कर दिया। प्रभास ने कहा कि हमारे एक्टिंग करियर का भी एक सीमित समय होता है। बाहुबली जैसी बड़ी फिल्म को पूरा डेडिकेशन देना होता है। मुझे नहीं लगता कि अब मैं किसी एक प्रोजेक्ट के लिए अपने पांच साल दे पाऊंगा। अगर करूंगा भी तो उसके साथ दूसरे प्रोजेक्ट्स भी करूंगा क्योंकि उम्र भी एक फेक्टर होता है। यह मेरे करियर के लिए अच्छा नहीं होगा। 
 
अपने करियर के लक्ष्यों के बारे में बताते हुए प्रभास ने कहा मैं बॉलीवुड में फिल्में करना चाहता हूं और सिर्फ हिंदी ही नहीं मैं देश में कहीं भी काम करने के लिए तैयार हूं, लेकिन स्क्रिप्ट अच्छी होनी चाहिए। भाषा कोई भी हो सकती है चाहे पंजाबी ही क्यों ना हो। इससे लगता है कि प्रभास की जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री होने वाली है। पहले खबर थी कि करण जौहर उन्हें लांच करने वाले हैं, लेकिन प्रभास ने इसके लिए मना कर दिया। 
 
प्रभास ने कहा कि उन्हें लंबे समय से बड़ी फिल्मों के ऑफ़र मिल रहे हैं। वह बॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद करते हैं और उन्हें बॉलीवुड से बेहद प्यार है। प्रभास का कहना है कि उन्होंने एक फिल्म को तो तीन साल पहले ही लॉक कर दिया था।
 
फिलहाल प्रभास अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर और नील नितिन मुकेश भी शामिल हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख