ramcharitmanas

एक से बढ़कर एक हैं प्रभास की आने वाली यह फिल्में

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्मों के शानदार लाइनअप पर डालें एक नजर

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (19:12 IST)
प्रभास एक पैन इंडिया सुपरस्टार हैं, जो बड़ी हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने "कल्कि 2898 AD" की रिलीज के साथ पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरीं है। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही एक नया स्टैंडर्ड भी सेट किया है और साथ ही फैंस को एक अनोखी और कभी ना देखी गई दुनिया में ले गई है। 
 
यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है और अब तक की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इसने तेलुगु और भारतीय फिल्मों के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।
 
प्रभास यहीं नहीं रुक रहे हैं। उनके पास और भी कई बड़ी फ़िल्में आने वाली हैं, जिनमें "द राजा साब", "सलार: पार्ट 2 - शौर्यंगा पर्वम" और संदीप रेड्डी वांगा की "स्पिरिट" का नाम शामिल हैं।
 
हाल ही में प्रभास की आने वाली फिल्म "द राजा साब" का नया टीजर पोस्टर रिलीज हुआ, जिसने उनके फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। 
 
कहना होगा की फर्स्ट लुक ने उत्साह और बढ़ा दिया है, क्योंकि इस फिल्म में प्रभास का अलग ही लुक देखने मिलने वाला है। 
 
फिल्म अप्रैल 2025 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, प्रभास मच अवेटेड फिल्मों में से एक "सलार: पार्ट 2 - शौर्यंगा पर्वम" में भी दिखाई देंगे। इसके बाद, वह संदीप रेड्डी वांगा की "स्पिरिट" में काम करते नजर आएंगे।
 
ऐसी बड़ी और ग्रैंड फिल्मों के आने से प्रभास जरूर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करीने वाले हैं। उनके फैंस, जिन्होंने हमेशा उन्हें बहुत प्यार दिया है, इन बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को खूब एंजॉय करेंगे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख