1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prabhas film adipurush trailer become most viewed hindi trailer

यूट्यूब पर छाया 'आदिपुरुष' का ट्रेलर, 24 घंटे में मिले इतने मिलियन व्यूज

Adipurush Trailer Record
Adipurush Trailer Record : साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर 9 मार्च को रिलीज किया गया है। ट्रेलर में प्रभास राघव, कृति सेनन माता सीता, सनी सिंह लक्ष्मण और सैफ अली खान लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। 'आदिपुरुष' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 

 
'आदिपुरुष' का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 'आदिपुरुष' के ट्रेलर ने ऑस्कर-विनिंग 'आरआरआर' का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह सबसे जल्दी सबसे ज्यादा व्यूज हासिल करने वाला ट्रेलर बन गया है। 
 
'आदिपुरुष' के हिंदी ट्रेलर को 24 घंटे में यूट्यूब पर 52 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 'आदिपुरुष' से पहले 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक व्यूज पाने का रिकॉर्ड इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के नाम था। इस फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटे में 50.96 मिलियन व्यूज मिले थे। 
 
आदिपुरुष के ट्रेलर को सभी भाषाओं में 24 घंटे में 70 मिलियन व्यूज मिले है। 'आदिपुरुष' के ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स पर प्रभास ने भी खुशी जाहिर की है। प्रभास ने लिखा, 'आदिपुरुष के ट्रेलर ने सभी रिकॉर्ड तोड़े।' इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में आदिपुरुष के रिकॉर्ड नजर आ रहे हैं। 
 
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नजर आने वाले हैं। 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सिडनी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई जी स्टूडियोज की 'कैनेडी' और 'जोरम'