Hanuman Chalisa
✕

इस साउथ सुपरस्टार को डेट कर रहीं कृति सेनन! फिल्म के सेट पर बढ़ी नजदीकियां

Updated: रविवार, 18 सितम्बर 2022 (11:59 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। खबरें आ रही है कि कृति सेनन साउथ सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं। दोनों जल्द ही फिल्म 'आदिपुरुष' में साथ काम करते नजर आने वाले हैं। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 

 
बताया जा रहा है कि कृति और प्रभास पिछले कुछ साल से साथ में फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग में बिजी थे। इसी फिल्म के दौरान दोनों की दोस्ती इतनी खास हो गई कि शूटिंग के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाने लगा है। 
 
कृति सेनन और प्रभास की डेटिंग की खबरें कॉफी विद करण के बाद काफी चर्चा में हैं। हाल ही में शो में कृति ने कॉलिंग सेगमेंट राउंड में प्रभास को कॉल किया था। तभी से दोनों के बीच स्पेशल बॉन्ड होने की खबरें सामने आई थी। 
 
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास और कृति को सेट पर एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद था। वे दोनों अपनी पहली फिल्म के साथ-साथ एक-दूसरे में भी काफी इंटरेस्टेड हैं। वे फिल्म के लिए एक-दूसरे की सलाह लेते हैं और अगर कोई सीन अच्छे से शूट नहीं होता है, तो दोबारा शूट करने में भी सहज होते हैं।
 
महीनेभर पहले फिल्म खत्म होने के बाद भी कृति और प्रभास का बंधन बरकरार है। वे एक-दूसरे को कॉल या मैसेज करना नहीं भूलते हैं। हालांकि इसे रिलेशनशिप कहना जल्दबाजी हो जाएगा। ये बात काफी आम है कि जब दो सेलेब्स किसी फिल्म में काम करते हैं तो उनके लिंकअप की खबरें उड़ती ही हैं। 
 
फिल्म आदिपुरुष की बात करे तो इसमें कृति सेनन 'सीता' के किरदार में नजर आएंगी। वहीं प्रभास 'राम' की भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म जनवरी 2023 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं।

Show comments

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख