dharma sangrah
✕

Poonam Pandey का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, मौत से 3 दिन पहले शेयर किया था यह वीडियो

पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (15:08 IST)
Poonam Pandey last post: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया है। पूनम पांडे के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। वह फैंस के साथ अपने बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती थीं।
 
पूनम पांडे के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। पूनम पांडे ने आखिरी पोस्ट निधन से तीन दिन पहले किया था। पूनम ने आखिरी बार एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो गोवा में एक क्रूज पर नजर आ रही हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

वीडियो में पूनम पांडे ब्लैक लेदर लुक ट्राउजर और व्हाइट टॉप पहने दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के बैलेंस की बात की थी। इस वीडियो में बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि पूनम पांडे इतनी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।
 
बता दें कि पूनम पांडे के निधन की जानकारी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके उनकी टीम ने दी है। उन्होंने लिखा, आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

टीम ने लिखा, हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। दुख की इस घड़ी में हम प्राइवेसी का अनुरोध कर रहे हैं, जबकि हमने जो कुछ भी साझा किया है, उसके लिए हम उन्हें प्यार से याद करते हैं।
 
पूनम पांडे का निधन 1 फरवरी की रात को उनके उत्तर प्रदेश में उनके होम टाउन में हुआ। पूनम वहीं से कैंसर का इलाज करवा रह थीं। एक्ट्रस का अंतिम संस्कार भी उनके होम टाउन में ही होगा। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख