dharma sangrah
✕

शीजान खान के मेकअप रूम से मिला तुनिशा शर्मा का लेटर, लिखी यह बात

Updated: गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (17:48 IST)
टीवी तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने 'अली बाबा : दास्तान ए काबुल' के सेट पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस शीजान खान से लगातार पूछताछ कर रही है। तुनिशा ने शीजान संग ब्रेकअप के कुछ दिनों बाद यह बड़ा कदम उठाया है। 
 
तुनिशा के परिवारवालों का आरोप है कि उनकी बेटी को शीजान खान ने आत्महत्या करने के लिए उकसाया है। वहीं अब पुलिस के हाथ तुनिशा का एक नोट लग गया है। तुनिशा शर्मा के सुसाइड स्पॉट से उनका का एक लेटर और आईफोन बरामद किया गया है।

 
दावा किया जा रहा है कि यह लेटर तुनिशा ने सुसाइड करनेसे कुछ समय पहले लिखा था। इस नोट में उन्होंने शीजान के लिए अपने दिल की बात लिखी है। इस लेटर को पढ़ने के बाद लग रहा है कि तुनिशा ब्रेकअप के बाद खुद को नोर्मल रखने की पूरी कोशिश कर रही थीं।
 
तुनिशा ने अपने लेटर में लिखा, 'He is Blessed to have me as a co-actor' (वह मुझे को-एक्टर के रूप में पाकर धन्य हैं)। इसके साथ ही इस लेटर में हार्ट शेप भी बना गया है जिसमें शीजान और तुनिशा का नाम लिखा हुआ है। 
 
घटना स्थल से पुलिस को तुनिशा का आईफोन भी मिला है। फोन के बैक साइड पर काफी स्क्रैच है। पुलिस मोबाइल का डाटा ‍रीस्टोर करने की कोशिा कर रही है, ताकि उससे कुछ सबुत जुटाए जा सके।
 
गौरतलब है कि पुलिस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि सुसाइड करने से पहले तुनिशा ने शीजान खान संग मेकअप रूम में ही लंच किया था। इसके 15 मिनट बाद ही उन्होंने उसी मेकअप रूम में फांसी लगा ली। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख