dharma sangrah

वैलेंटाइन वीक में रोमांटिक लिस्ट का 'पहला नशा' सुना या नहीं ?

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (16:57 IST)
अब तक के सबसे रोमांटिक गानों में से एक 'पहला नशा, पहला खुमार', पर उदित नारायण और साधना सरगम की आवाज़, कोई कैसे भुल सकता है? आज भी अपनी मधुर और रोमांटिक आवाज़ और लिरिक्स से यह गाना किसी की यादों में फीका नहीं पड़ा है। और अगर कोई यह गाना भूल गया हो तो इसे याद दिलाने के लिए इसका नया वर्ज़न सामने आया है, जो बेहतरीन है। 
 
यह नया गाना 'पहला नशा वंस अगेन' एक फिल्म 'कुछ भीगे अल्फाज़' में लिया गया है। इस नए वर्ज़न को जुबिन नौटियाल और पलक मुछाल ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। लिरिक्स और म्युज़िक को ना बदलते हुए इसमें हुए हल्के-फुल्के बदलाव से भी वही रोमांटिक फिलिंग आती है। यह फिल्म 'कुछ भीगे अल्फाज़' निर्देशक ओनिर ने निर्देशित की है। हालांकि यह 'जो जीता वही सिकंदर' का सीक्वेल नहीं है। 
 
इस गाने के ओरिजिनल वर्ज़न को जतिन-ललित ने कम्पोज़ किया था, वहीं इसका नया वर्ज़न अंशुमन मुखर्जी ने कम्पोज़ किया  है। इसमें फिल्म की कहानी के साथ-साथ जुबिक और पलक भी गाते हुए नज़र आ रहे हैं। इसे सिर्फ सुनकर ही नहीं, देखकर भी दर्शक रोमांस से भर जाएंगे। इस रीप्राइज़ वर्ज़न की मेलोडी ने जल्द ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। 
 
फिल्म 'कुछ भीगे अल्फाज़' में ज़ैन खान दुर्रानी और गीतांजली थापा मुख्य किरदार में हैं। इसकी कहानी एक आरजे और एक लड़की की है जिन्हें सोशल मीडिया के जरिए प्यार होता है। फिल्म 16 फरवरी, 2018 को रिलीज़ होगी। 

Show comments

पहली ही फिल्म से छाए डॉ. विशाल चतुर्वेदी, 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया अध्याय

करीना कपूर के बेटे तैमूर ने चुना बॉलीवुड से अलग करियर, फुटबॉलर या क्रिकेटर बनने का है सपना

रणवीर सिंह की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सबसे आगे

प्रभास को क्यों कहा जाता है ‘डार्लिंग’? इन 7 किस्सों में छिपा है सुपरस्टार की सादगी का राज

कम स्क्रीन्स से शुरू हुआ सफर, 61 करोड़ पार पहुंची कमाई, अब ग्लोबल रिलीज होगी 'हनुमान अंश'

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख