suvichar

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी और गौहर खान के बीच धारा 370 को लेकर छिड़ा ट्विटर वॉर

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (13:09 IST)
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी अक्सर विवादों में रहती हैं। हाल ही में पायल के एक ट्वीट से फिर बवाल मच गया। इस बार उन्होंने धारा 370 को लेकर एक पोस्ट लिखी थी। इसके बाद उनकी एक्ट्रेस गौहर खान से तीखी बहस हो गई।


पायल रोहतगी ने लिखा है,'अगर कश्मीर से धारा 370 हटाई नहीं जा सकती है तो वहां से मुस्लिमों को बाहर निकाल दो। केंद्र सरकार को इसे रक्षा क्षेत्र बनाना चाहिए। बहुत से ऐसे कश्मीरी हैं जो अन्य शहरों में रहने भी लगे हैं। कश्मीर हमेशा ही भारत का हिस्सा रहेगा बेशक कश्मीरी रहें या ना रहें। पंडितों को बाहर निकाल दिया, अब मुस्लिमों को भी निकाल देना चाहिए।
 
साथ ही पायल ने लोगों से इस मुद्दे पर अपने विचार शेयर करने को भी कहा। लेकिन इस जंग में कुद पड़ी बिग बॉस की ही एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान। गौहर ने पायल को जवाब देते हुए लिखा, 'हा हा हा, ये बात वो शख्स कह रहा है जो खुद 90 प्रतिशत मुस्लिम आबादी के बीच में खुशी से रह रहा है। मुझे गर्व तुम्हारी बिल्डिंग में रहने वाले उन मुसलमानों पर जो तुम्हारे जैसे व्यक्ति को सहन कर रहे हैं।
 
गौहर ने अगले ट्वीट में लिखा, 'कुछ लोग मुसलमानों को अपना घर किराए पर नहीं देते। नफरत फैलान आसान है। इन विचारों पर शर्म आती है। भारत अपनी विविधता के कारण सुंदर है। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जो विभाजन की बात करते हैं।
 
इसके बाद पायल ने लिखा, मुस्लिम आंटी जिसने बिग बॉस जीतने के लिए एक हिंदू लड़के साथ असफल रिश्ता बनाया। तुम हिजाब में वर्कआउट करती हो? क्योंकि मेरी बिल्डिंग में काम करने वाली महिलाएं ऐसा करती हैं। इसके बाद पायल और गौहर के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गया दोनों ने एक दूसरे पर निशाना साधते हुए कई ट्वीट किए।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख