dharma sangrah
✕

पटाखा का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह : फुस्सी साबित हुआ

Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (14:10 IST)
विशाल भारद्वाज की फिल्में भले ही क्रिटिक्स को पसंद आती हो, लेकिन दर्शकों का प्यार नहीं मिलता। विशाल फ्लॉप पर फ्लॉप दिए जा रहे हैं। सात खून माफ, हैदर, मटरू की बिजली का मंडोला, रंगून के बाद पटाखा भी फ्लॉप हो गई या कहना चाहिए कि औंधे मुंह गिरी। 
 
पहले शो से ही फिल्म के हाल बेहाल थे। पहले दिन पहला शो कुछ जगह दर्शकों के अभाव में कैंसल होने की खबरें आई थी और इसके बाद यह फिल्म कभी भी उठ नहीं पाई। पटाखा फुस्सी साबित हुआ। 
 
फिल्म ने पहले सप्ताह में शुक्रवार 90 लाख रुपये, शनिवार 1.40 करोड़ रुपये, रविवार 1.75 करोड़ रुपये, सोमवार 94 लाख रुपये, मंगलवार 1.56 करोड़ रुपये, बुधवार 56 लाख रुपये और गुरुवार को 53 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले सप्ताह में फिल्म ने केवल 7.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
अधिकांश सिनेमाघरों से इस फिल्म की बिदाई हो गई है या शो की संख्या अत्यंत कम कर दी गई है। यह फिल्म टोटल फ्लॉप सिद्ध हुई है और विशाल भारद्वाज को नए सिरे से कुछ सोचना चाहिए। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख