suvichar
✕

सुई धागा का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह : 100 करोड़ क्लब में होगी शामिल?

Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (13:53 IST)
वरुण धवन ने अब तक असफल फिल्म नहीं दी है और 'सुई धागा' के जरिये यह रिकॉर्ड कायम रहा। हालांकि फिल्म को अभी हिट नहीं कहा जा सकता, लेकिन यह घाटे का सौदा नहीं है। 
 
पिछले सप्ताह रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वरुण और अनुष्का शर्मा के लुक बड़े साधारण थे, इसलिए कुछ लोगों को फिल्म की सफलता पर संदेह था, लेकिन दोनों कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया और दर्शकों का दिल जीता।
 
फिल्म ने पहले सप्ताह में शुक्रवार 8.30 करोड़ रुपये, शनिवार 12.25 करोड़, रविवार 16.05 करोड़, सोमवार 7 करोड़ रुपये, मंगलवार 11.75 करोड़ रुपये, बुधवार 3.80 करोड़ रुपये और गुरुवार को 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन होता है 62.50 करोड़ रुपये।

फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी या नहीं? इस सवाल का अभी जवाब देना मुश्किल है। फिल्म दूसरे वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन करती है यह इस बात पर निर्भर है। फिल्म को दूसरे सप्ताह में वेनम, अंधाधुंन और लवयात्री से तगड़ी टक्कर मिलने वाली है। 

Show comments

स्त्री से हस्तर तक, भारतीय सिनेमा के 5 सबसे खौफनाक किरदार, जिन्हें देखकर आज भी कांप उठती है रूह

महावीर जैन और सिंपल सुनी की 'लंबोदरा 2.0' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी और AI को लेकर उठाए बड़े सवाल

राणा दग्गुबाती का बड़ा धमाका, कंगना रनौत संग लेकर आ रहे हैं हॉरर फिल्म 'Scary Picture'

रवि तेजा की 'इरुमुडी' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, बाल कलाकार बेबी नक्षत्र के मुद्दे पर लेबर डिपार्टमेंट का कड़ा नोटिस

हैलोवीन पर नागिन अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, ओरी संग रीक्रिएट किया 'नगीना' आइकॉनिक लुक

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख