dharma sangrah
✕

परमाणु, राज़ी और 102 नॉट आउट की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Updated: बुधवार, 30 मई 2018 (15:07 IST)
जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'परमाणु' बॉक्स ऑफिस पर औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट पर आधारित इस फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं और फिल्म वीकेंड में टिकी हुई है। फिल्म ने शुक्रवार 4.82 करोड़ रुपये, शनिवार 7.64 करोड़ रुपये, रविवार 8.32 करोड़ रुपये, सोमवार 4.10 करोड़ रुपये और मंगलवार को 3.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांच दिनों में यह फिल्म 28.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। पहले सप्ताह तक यह फिल्म 35 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। 


 
आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'राज़ी' ने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर लिया है। इस फिल्म को तीसरे सप्ताह में भी दर्शक मिल रहे हैं। तीसरे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार 2.25 करोड़ रुपये, शनिवार 4.20 करोड़, रविवार 4.42, सोमवार 1.82 करोड़ और मंगलवार 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। 19 दिनों में यह फिल्म अब तक 106.12 करोड़ का कलेक्शन कर हिट हो चुकी है। 


 
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट' बहुत कम शो में सिमट गई है, लेकिन फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कम लागत में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। फिल्म ने चौथे सप्ताह में शुक्रवार 33 लाख रुपये, शनिवार 58 लाख रुपये, रविवार 75 लाख रुपये और सोमवार को 26 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 18 दिनों में यह फिल्म 50.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख