dharma sangrah
✕

फिल्म 'पैरासाइट' के एक्टर ली सुन क्युन का निधन, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (11:02 IST)
Parasite actor passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ऑस्कर विनिंग फिल्म पैरासाइट के एक्टर ली सुन क्युन का निधन हो गया है। खबरों के अनुसार साउथ कोरियन एक्टर को 27 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों मृत पाया गया। ली सुन क्युन की उम्र 48 साल थी। 
 
आशंका जताई जा रही थी कि ली सन क्युन ड्रग्स और नशीली दवाओं का उपयोग करते हैं, और उसी को लेकर जांच की जा रही थी। लेकिन इसी बीच वह मृत पाए गए। राइटर्स के अनुसार ली सुन क्युन एक पार्क में अपनी गाड़ी के अंदर बेहोशी की हालत में मिले थे।
 
लोकल पुलिस को शक है ली सुन क्युन ने सुसाइड किया है। एक दिन पहले ही उनसे ड्रग एब्यूज केस में पूछताछ की गई थी। एक्टर ने किसी भी तरह के ड्रग्स या नशीली दवाओं के सेवन से इनकार किया था। और अगले ही दिन वह मृत मिले।
 
 
खबरों के अनुसार पुलिस को एक महिला का फोन आया, और उसने बताया कि उसका पति कथित रूप से सुसाइड नोट लिखने के बाद घर छोड़कर चला गया। और घर पर गाड़ी भी नहीं है। बाद में पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान ली सन क्युन के रूप में की। बेहोशी की हालत में ली सन क्युन को अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
अवैध ड्रग्स और अन्य दवाइयों के उपयोग के संदेह पर ली सन क्युन से अब तक तीन बार पूछताछ की जा चुकी थी। इस सिलसिले में शनिवार, 23 दिसंबर को भी एक्टर से पूछताछ की गई थी। अक्टूबर 2023 में ली सन क्युन पर अवैध नशीली दवाओं के उपयोग का आरोप लगा था, और तब से उसकी जांच चल रही थी। 
 
ली सुन क्युन कई साल से साउथ कोरियन फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थे। फिल्म 'पैरासाइट' से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। ली सुन क्युन ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक थिएटर से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाए और फिर लीड रोल मिलने शुरू हुए।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख