प्रभास की 'सलार' की दुनियाभर में धूम, दूसरे दिन इतना किया वर्ल्डवाइल्ड कलेक्शन
Salaar Part 1 Ceasefire Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सलार पार्ट 1 : सीजफायर' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू अहम किरदार में हैं। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'सलार' पहले दिन ताबड़तोड़ कलेक्शन करते हुए साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्ड वाइल्ड 178.7 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
प्रभास के स्टारडम और केजीएफ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील के हाई ऑक्टेन एक्शन ने पर्दे पर धमाल मचा दिया है। मूल रूप से तेलुगु में बनी 'सलार' देशभर में पांच भाषाओं में 6000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें