गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hardik pandya gifts land rover defender to son agastya natasha recive
Last Modified: सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 (18:12 IST)

हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की 4 करोड़ की लग्जरी कार, एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक की रिसीव

Hardik Pandya
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हार्दिक भले ही नताशा स्टेनकोविक से अलग हो गए हो, लेकिन वे दोनों साथ में अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश कर रहे हैं। 
 
हाल ही में हार्दिक ने अपने 5 साल के लाडले बेटे को एक बेहद कीमती और लग्जरी तोहफा दिया है। हार्दिक ने अगस्त्य को लग्जरी एसयूवी आर लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है। इस कार की कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अगस्त्य और उनकी मां नताशा कार की चाबियां रिसीव करते दिख रहे हैं। 
 
इस खास मौके की सबसे बड़ी बात यह थी कि हार्दिक की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी वहां मौजूद थीं। शोरूम स्टाफ ने नताशा का भी गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें एक स्पेशल हैंपर भेंट किया। जुलाई 2024 में अलग होने की घोषणा करने के बाद भी, दोनों का इस तरह साथ दिखना यह साफ करता है कि वे 'को-पेरेंटिंग' को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं।
 
हार्दिक और नताशा ने 4 साल के साथ के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। हार्दिक ने अपनी पुरानी पोस्ट में लिखा था, अगस्त्य हमारे जीवन के केंद्र में बना रहेगा और हम उसे वह हर खुशी देंगे जो हम दे सकते हैं। 
 
पर्सनल लाइफ की बात करें तो हार्दिक फिलहाल भारतीय मॉडल महेका शर्मा को डेट कर रहे हैं। हाल ही में महेका के जन्मदिन पर हार्दिक उनके साथ जश्न मनाते देखे गए थे। हार्दिक ने पिछले साल ही अपने इस रिश्ते पर मुहर लगाई थी, जिससे यह स्पष्ट है कि वे जीवन में आगे बढ़ चुके हैं।
ये भी पढ़ें
रेड हॉट अवतार में निक्की तंबोली ने गिराई बिजलियां, एक्सप्रेशन और अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा