Daily Horoscope
✕

पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला करने जा रही एक्टिंग डेब्यू, फिल्म 'शेरदिल' में आएंगी नजर

Updated: बुधवार, 22 जून 2022 (15:30 IST)
बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक गांव से निकलकर पंकज त्रिपाठी ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। वहीं अब पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला भी एक्टिंग डेब्यू करने जा रही है। पंकज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेरदिल' के प्रमोशन में बिजी है। 
 
पंकज त्रिपाठी ने शेरदिल के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया है उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी भी इस फिल्म में दिखेंगी। मृदुला का फिल्म में कैमियो है और इसके लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली है। वो गेस्ट अपीरियंस में एक बंगाली महिला का किरदार निभाएंगी।
 
पंकज त्रिपाठी ने कहा है, मेरी पत्नी और शेरदिल के डायरेक्टर सिरजीत मुखर्जी की दोस्ती अच्छी है। जिसके आधार पर मृदुला आपको इस फिल्म में डेब्यू करती नजर आएंगी। शेरदिल में मृदुला का कैमियो दिखाया जाएगा, जोकि एक बंगाली किरदार में होगा।
 
पंकज ने बताया कि निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने मृ‍दुला से यह रोल करने के लिए कहा था। फिल्म में काम करने के लिए मृदुला ने तुरंत हां कह दिया क्योंकि उन्हें फिल्म में एक सुंदर बंगाली साड़ी पहनने को मिल रही थी। यह एक आसान रिश्वत थी। हालांकि इसके लिए उन्हें कोई पेमेंट नहीं मिली।
 
बता दें कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म शेरदिल 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर श्रीजीत मुखर्जी ने निर्देशक किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ सयानी गुप्ता और नीरज काबी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख