suvichar

पहलगाम आतंकी हमले से आहत हुए अरिजीत सिंह, रद्द किया चेन्नई कॉन्सर्ट

Updated: शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (12:47 IST)
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गुस्सा फैला हुआ है। हर कोई इस हमले के बाद सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस घटना के बाद काफी आहत है। फेमस सिंगर अरिजीत सिंह भी आतंकी हमले के बाद काफी दुखी है। 
 
अरिजीत सिंह ने 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाला अपना कॉन्सर्ट भी रद्द कर दिया है। अरिजीत ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। सिंगर ने इंस्टा स्टोरी पर कॉन्सर्ट के आयोजकों का पोस्ट री-शेयर किया है। 
 
पोस्ट में लिखा है, एक जरूरी अपडेट- हाल की दुखद घटना (पहलगाम आतंकी हमला) को देखते हुए ऑर्गनाइजर्स ने कलाकारों के साथ मिलकर, रविवार 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाले शो को रद्द करने का सामूहिक निर्णय लिया है। जिन लोगों ने टिकट खरीदे हैं, उन्हें पूरा रिफंड मिल जाएगा। पैसे पेमेंट के ओरिजनल मोड के जरिए आपके पास पहुंच जाएंगे। आपने स्थिति समझी, उसके लिए धन्यवाद।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anirudh (@anirudhofficial)

इसके अलावा अनिरुद्ध रविचंदर ने भी अपने हुकुम टू के टिकटों की बिक्री को पोस्टपोन कर दिया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा था, पहलगाम में हुई दुखद घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। हमारी हार्दिक प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।
 
बता दें कि पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को गोलीबारी की। आतंकियों ने टूरिस्टों के नाम पूछ-पूछकर उन्हें गोली मारी। इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी विंग TRF ने ली।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने ट्रेन में मचाया हंगामा, RPF अधिकारी पर किया रेजर ब्लेड से हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दर्शकों के दिलों पर छाई ‘बंटवारा 1947’, शनिवार को टिकट बिक्री में आया 150% से ज्यादा का उछाल

20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी संग रिश्ते पर अनुराग कश्यप का खुलासा, पहली बार एज गैप पर खुलकर की बात

'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह लाएंगे 'प्रलय', मुंबई में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'वारून फॉरएवर' की पहली झलक आई सामने, श्रेया घोषाल और रोमी की आवाज में दिखेगा नया अंदाज

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख