ganesh chaturthi
✕

26 जनवरी को रिलीज होगी पद्मावती!

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (10:58 IST)
वेबदुनिया ने पहले ही बता दिया था कि 'पद्मावती' को 26 जनवरी को रिलीज किया जा सकता है और इस खबर पर अब मुहर लगती दिखाई दे रही है। 
 
पद्मावती के निर्माता से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक दिसम्बर की रिलीज टल चुकी है। पिछले दिनों एक मीटिंग हुई और नई रिलीज डेट के बारे में विचार किया गया। सभी इस बात पर एकमत थे कि फिल्म को 26 जनवरी को प्रदर्शित किया जाए। 
 
26 जनवरी को छुट्टी और पहले दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऐतिहासिक हो सकता है। तब तक विरोध की आग भी ठंडी हो जाएगी और समझौता हो जाएगा। आने वाले दिनों में इस बात की घोषणा हो सकती है। 
 
26 जनवरी को अक्षय कुमार की 'पैडमैन' और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'अय्यारी' रिलीज होने वाली है। 'अय्यारी' आगे बढ़ सकती है और संभव है कि अक्षय की फिल्म भी आगे खिसका दी जाए। यदि अक्षय मुकाबले में उतरते हैं तो 'पद्मावती' बनाम 'पैडमैन' का मुकाबला देखा जा सकता है। 
 
पद्मावती के मेकर्स को इस बात की चिंता नहीं है कि उनकी फिल्म के सामने कौन सी फिल्म रिलीज हो रही है। उन्हें अपनी फिल्म पर विश्वास है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख