Hanuman Chalisa
✕

Oscars 2026: जानिए भारत में कब और कहां देख सकते हैं अवॉर्ड शो

Updated: शनिवार, 14 मार्च 2026 (14:19 IST)
सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक ऑस्कर अवॉर्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 98वे अकादमी पुरस्कारों का ऐलान 15 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगा। इस समारोह में साल 2025 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
 
ऑस्कर 2026 की सबसे बड़ी हाइलाइट मशहूर कॉमेडियन कोनन ओ'ब्रायन हैं। अपनी हाजिरजवाबी और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर कोनन लगातार दूसरे साल ऑस्कर होस्ट कर रहे हैं। प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह एक बार फिर अपने अनूठे अंदाज से हॉलीवुड के इस गंभीर माहौल में हंसी के रंग बिखेरेंगे।
 
फिल्मों की बात करें तो रयान कूगलर की सुपरनेचुरल थ्रिलर 'Sinners' ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने कुल 16 नॉमिनेशन हासिल किए हैं, जो ऑस्कर के इतिहास में किसी भी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसने 'टाइटैनिक' और 'ला ला लैंड' (14 नॉमिनेशन) जैसी कल्ट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 
 
वहीं, पॉल थॉमस एंडरसन की 'One Battle After Another' 13 नॉमिनेशंस के साथ कड़ी टक्कर दे रही है। 'Frankenstein', 'Hamnet' और 'Marty Supreme' जैसी फिल्में भी बेस्ट पिक्चर की रेस में शामिल हैं।
 

भारत में कब और कहां देखें? 

भारतीय दर्शकों के लिए ऑस्कर का प्रसारण 16 मार्च 2026 को सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। स्टार मूवीज और स्टार मूवीज सेलेक्ट पर इसका लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है। भारत में JioHotstar पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख