suvichar

ऑस्कर विजेता अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का 91 साल की उम्र में निधन

Updated: शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (11:47 IST)
मशहूर हॉलीवुड अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन हो गया है। प्लमर ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। प्लमर ने अपने करियर में एक ऑस्कर अवॉर्ड, दो टोनी अवॉर्ड और दो एमी अवॉर्ड अपने नाम किए।

 
क्रिस्टोफर कनाडा मूल के हॉलीवुड अभिनेता थे, जिन्होंने इंडस्ट्री में करीब सात दशक तक अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। क्रिस्टोफर का निधन कनेक्टिकट स्थित उनके घर पर हुआ। क्रिस्टोफर प्लमर के परिवार द्वारा इस खबर की पुष्टि की गई है।
 
क्रिस्टोफर प्लमर के सबसे लंबे समय तक दोस्त रहे लू पिट ने दिवंगत अभिनेता को किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जो उनके पेशे का सम्मान करता था। पिट ने उन्हें एक राष्ट्रीय खजाना भी कहा, जो कि अपनी कनाडाई जड़ों से जुड़े रहे थे।
 
क्रिस्टोफर ने 1958 में 'स्टेज स्ट्रक' नामक फिल्म से अपनी शुरुआत की थी। अपने करियर के दौरान, दिग्गज अभिनेता ने कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया जिसमें द रिटर्न ऑफ पिंक पैंथर, ए ब्यूटीफुल माइंड, मर्डर बाय डिक्री, नाइफ आउट और कई अन्य फिल्में शामिल हैं।
 
द साउंड ऑफ म्यूजिक फिल्म उस लिस्ट में शामिल है, जिसमें क्रिस्टोफर प्लमर ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। क्रिस्टोफर प्लमर को द लास्ट स्टेशन में लियो टॉल्स्टॉय की भूमिका के लिए 2010 में ऑस्कर के लिए नामित किया गया था। हालांकि, उस समय क्रिस्टोफ वाल्ट्ज ने उस नॉमिनेशन में ऑस्कर जीत लिया था और क्रिस्टोफर को केवल नॉमिनेशन से ही संतोष करना पड़ा था।
 
इसके दो साल बाद, अभिनेता ने फिल्म बिगिनर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए फाइनली अकादमी पुरस्कार यानि ऑस्कर जीता। वह उस समय 82 वर्ष के थे। 
 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख