• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. OMG! Tiger Shroff made an impromptu stop at a local magazine stall
Written By

टाइगर पहुंच गए मैगजीन खरीदने... जमा हो गए फैंस

Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ ने जीक्यू मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया था। जब यह मैगजीन बाजार में आ गई तो टाइगर मैगजीन में अपने आपको देखने का मोह नहीं छोड़ पाए। जब वे एक शूट के लिए बांद्रा स्थित मेहबूब स्टुडियो जा रहे थे तो रास्ते में मैगजीन बेचने वाले की दुकान पर पहुंच गए।

दुकानदार को तो यकीन ही नहीं हुआ कि टाइगर उनकी दुकान पर मैगजीन खरीदने आए। थोड़ी देर में यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई कि टाइगर श्रॉफ आए हुए हैं। उनके फैंस जमा हो गए। टाइगर के साथ फोटो उतरवाए। जिन लोगों ने मैगजीन खरीदी उन्हें टाइगर ने आटोग्राफ भी दिए। अब टाइगर जैसे स्टार कम ही होते हैं जो राह चलते अपने फैंस से मिल लेते हैं। 
ये भी पढ़ें
यामी अपने अलग अलग लुक्स को लेकर हैं उत्साहित