Daily Horoscope
✕

नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, बोलीं- स्ट्रेंथ और एनर्जी वापस आना बाकी...

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (17:11 IST)
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ चुके हैं। बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। वहीं अब नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई हैं। 

 
नोरा फतेही ने यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह आखिरकार कोरोना निगेटिव आ गई हैं। वह अब पूरी तरह ठीक हैं, लेकिन स्ट्रेंथ और एनर्जी अभी वापस आना बाकी है। 
 
नोरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, हैलो दोस्तों, मैं आखिरकार कोरोना निगेटिव आ गई हूं। आप सभी की प्रार्थनाओं का शुक्रिया। जिन लोगों ने मुझे खूबसूरत मैसेज किए उनका धन्यवाद। मेरे लिए यह बहुत  मुश्किल घड़ी रही। मैं काम पर जल्द ही वापसी करूंगी, क्योंकि उसके लिए पहले मुझे अपनी स्ट्रेंथ और एनर्जी वापस लानी होगी। इस नए साल में मैं मजबूती के साथ काम करना चाहती हूं। आप सभी लोग सुरक्षित रहें। 
 
बता दें कि 30 दिसबंर 2021 को वह कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। एक्ट्रेस ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने फैंस से मास्क लगाने और सुरक्षित रहने की अपील भी की थी।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख